पटना : एक पुलिस जवान की गंदी हरकतों ने एक बार फिर पटना पुलिस को शर्मसार कर दिया। पटना पुलिस लाइन में तैनात एक जवान ने एक न्यूड वीडियो वायरल कर अफवाह फैला दिया कि वीडियो पुलिस लाइन में तैनात एक महिला जवान की है। महिला जवान ने इस मामले में सिपाही मिथिलेश कुमार झा के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!27 सितंबर को बुद्धा कॉलोनी थाने में एक महिला सिपाही पहुंची। उसने पुलिस लाइन में तैनात जवान मिथिलेश कुमार झा पर आरोप लगाया कि उसने एक अश्लील वीडियो अपने दोस्तों के बीच वायरल किया। सिपाही ने दोस्तों को यह भी बताया कि यह वीडियो महिला सिपाही का है। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मिथिलेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया और वीडियो की जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि जिस वीडियो को महिला सिपाही का बताया गया वह एक वेबसाइट से अपलोड किया गया था। तीस सेकेंड के इस वीडियो में दिखी लड़की कोई और थी। सिपाही ने वीडियो में महिला सिपाही की बात कहकर उसे बदनाम कर रहा था।

मामला एसएसपी मनु महाराज के संज्ञान में आया तो कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। एसएसपी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला सिपाही को इस बात की सूचना एक महिला सिपाही ने ही दी थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी।
