नवगछिया :नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के मकंदपुर स्थित श्रीलालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर के प्रांगण में एक दिवसीय भागलपुर जिला कबड्डी चैंपियनशिप 2018 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. सफल आयोजन हेतु कबड्डी संघ व मकंदपुर युवा क्लब नवगछिया एवं सेवन स्टार सिंधिया मुकुंदपुर तथा आयोजन समिति ने सभी तैयारी पुरी कर ली है. दर्शक दीर्घा भी बना है. मैदान को बांस बल्ला से बेरिकेटिंग किया गया है. मैदान में दुधिया रौशनी का प्रबंध किया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं पत्रकार व मुख्य अतिथि, माननीय गण व बुद्धिजीवी खेल प्रेमी के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा किया गया है. आयोजन को भव्य बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ युवाओं का विशेष उत्साह है. संचालन के लिए कबड्डी दस सदस्य ऑफिसियल रेफरी की नियुक्ति भागलपुर जिला कबड्डी संघ द्वारा कर दी गई है.

उक्त आश्य की जानकारी देते हुए भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम ने आज मैदान का निरीक्षण करते हुऐ कहा कि यह कबड्डी प्रतियोगिता में भागलपुर जिला के अलावे बाँका की भी टीम भाग ले रही है. खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट भी होगा. कबड्डी खेलने के लिए बढ़िया मैदान बनाया गया है. मकंदपुर युवा क्लब व कबड्डी खिलाड़ी मिथुन, अंकुश, चंदन, भास्कर सुमित सत्यम कटप्पा कुणाल अंकित गुड्डू संजय आलोक सुमन सत्यम शिवम व अन्य सदस्य मौजूद थे.
