आधार कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को घंटों कतार में नहीं लगना पड़ेगा। वे ऑनलाइन आवेदन भरेंगे। इसके बाद उन्हें तारीख व समय मिखेगा और फिर लोग उसी दिन प्रधान डाकघर जाएंगे। उन्हें महज पांच मिनट में ही आधार कार्ड मिल जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद ने बताया, आधार बनानेे के लिए ऑनलाइन अप्लाई शुरू हो चुका है। लोग ऑनलाइन अप्लाई कर तिथि व समय ले सकते हैं। डाकघर में लगातार हाे रही भीड़ और हंगामे को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पटना स्थित आधार कार्ड सेंटर से बातकर ऑनलाइन अप्लाई की सुविधा की मांग की थी।

दो दिनों से इसका टेस्ट चल रहा था। यह अब पूरा हो गया। सोमवार या मंगलवार से डाक विभाग को यूजर आईडी व पासवर्ड भी मिल जाएगा। इससे ऑनलाइन अप्लाई करने वालों की सूची दिखाई देने लगेगी।

