भागलपुर : आज यानि मंगलवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस खगोलीय घटना को देखने के लिए जहां पूरी दुनिया में हलचल है वहीं इसे देखने के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीकों से इसकी तैयारियां कर ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पर साल के इस दूसरी खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण को देखने का मौका भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल जैसे एशियाई देशों में लोगों को नहीं मिलेगा। बता दे कि इस वर्ष का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण पांच और छह जनवरी लगा था, पर उसे भी लोग अपने देश में नहीं देख पाए थे।

पृथ्वी पर ग्रहण लगे तो राशियों पर प्रभाव :
ग्रहण पृथ्वी पर किसी भी देशों में हो 12 राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण मंगलवार की रात 10 बजकर 25 मिनट पर प्रारंभ होगा और तीन बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

क्या कहते हैं पंडित :
उमेश्वरनगर निवासी पंडित चंद्रशेखर झा कहते हैं कि रात में लगने वाले सूर्य ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व नहीं होता है परंतु ग्रहीय दृष्टि से इसका पूर्ण महत्व है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो सूर्य, चंद्र व पृथ्वी की विशेष स्थिति के कारण बनती है। उन्होंने कहा कि मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बनते काम अटक सकते हैं। शारीरिक परेशानियां और धन हानि भी हो सकती है।
