विक्रमशिला एक्सप्रेस शुक्रवार को बगैर पैंट्रीकार के ही भागलपुर से आनंद विहार जाएगी। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक ओंकार प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भागलपुर पहुंची विक्रमशिला एक्सप्रेस में पैंट्रीकार बोगी नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि जमालपुर में सेंट्रल रूट रिले इंटरलॉकिंग कार्य के कारण डायवर्ट रूट साहेबगंज होकर विक्रमशिला के चलने की वजह से पिछले एक पखवारे से यह देरी से चल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिकार्ड लेट की वजह से यात्रियों को होनेवाली परेशानियों को देखते हुए बुधवार को आनंद विहार स्टेशन से बगैर पैंट्रीकार वाली रैक ही चला दी गई थी। शुक्रवार को राइट टाइम यह खुलेगी।


गुरुवार को आनंद विहार से राइट टाइम खुली विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने के बाद पिछले एक पखवारे से चला आ रहा संकट खत्म हो जाएगा। उधर, 15 मिनट देरी से भागलपुर पहुंची विक्रमशिला एक्सप्रेस के यात्रियों ने पैंट्रीकार की समस्याओं को लेकर परेशानी बताई। सराय निवासी रमेश डोकानियां, नाथनगर निवासी सूरज अग्रवाल, मुंदीचक निवासी चंदा मिश्रा आदि ने बताया कि ट्रेन की टाइमिंग ठीक करने के लिए रेलवे का यह प्रयोग सही है। पैंट्रीकार नहीं लगे होने की वजह से काफी दिक्कतें आईं।
