भागलपुर : भागलपुर जिले में सुगम यातायात के लिए अधिक भीड़ वाले इलाके अथवा व्यस्तम मार्गों में फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऐसे स्थलों को चिह्नित कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण के लिए पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष को प्रस्ताव भेज दिया गया है। डीएम के अनुसार पुल निगम को एलिवेटेड रोड कॉरिडोर का निर्माण, रेल ओवर ब्रिज, सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने और रोटरी (घूमनेवाला) कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव में निर्माण कार्य में खर्च होने वाली संभावित राशि का आकलन कर भेजा गया है।


भागलपुर में इस पर होगा कार्य
-तातारपुर से लोहिया पुल तथा तिलकामांझी चौक पर फ्लाईओवर
-कचहरी चौक से डिक्सन मोड़ तक डिवाइडर का प्रस्ताव
-शहीद चौक से खलीफाबाग चौक होते हुए कोतवाली तक डिवाइडर
-तिलकामांझी से कचहरी चौक तक डिवाइडर का प्रस्ताव
-शीतला स्थान चौक से अलीगंज, खलीफाबाग से भेरायटी चौक होते हुए स्टेशन चौक तथा मनाली चौक से नयाबाजार होते हुए सराय चौक तथा एमपी द्विवेदी पथ में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव
-डिक्सन मोड़, मनाली चौक, तिलकामांझी और शीतला स्थान चौक में ऑटो स्टैंड का प्रस्ताव
– शहीद चौक घंटाघर के पास, डिक्सन मोड़, तिलकामांझी चौक मंदिर के पीछे, मनाली चौक और सैंडिस कंपाउंड के बाहर सड़क किनारे पार्किंग स्थल का प्रस्ताव
-मुख्य चौराहों की निगरानी सीसीटीवी से करने का प्रस्ताव, साथ में ट्राफिक सिगनल लाइट लगाने का प्रस्ताव

नवगछिया में इस पर होगा कार्य…
-नवगछिया में जीरोमाइल पर फ्लाईओवर एवं गोलंबर का निर्माण, खरीक बाजार में फ्लाईओवर तथा नवगछिया शहर में स्टेशन चौक से बाजार होते हुए फ्लाईओवर का प्रस्ताव
– एसपी कार्यालय के पीछे रेलवे ओवर ब्रिज, मदन अहल्या कॉलेज के पास रेलवे ढाला के नजदीक फ्लाईओवर का प्रस्ताव
-नवगछिया शहर में नगर पंचायत कार्यालय के पीछे मक्खातकिया होते हुए बाइपास का निर्माण करने का प्रस्ताव
