कोरोना संक्रमण जांच में पॉजिटिव पाए गए रेल कर्मचारियों को अब 30 दिनों की विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इसका रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने पहल की थी। ईसीआरकेयू के महामंत्री कॉमरेड एसएनपी श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमित रेलकर्मियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति दिलाई गई थी। परंतु इस वर्ष पुनः संक्रमण की दूसरी लहर आने पर बड़ी संख्या में रेलकर्मी प्रभावित होने लगे हैं। बहुत से रेलकर्मियों की इस बीमारी के कारण मृत्यु हो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गई है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर कार्यरत कर्मचारियों को अपनी छुट्टी पर क्वारेंटाइन होना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को उनके खाते में छुट्टी नहीं होने के कारण वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में ईसीआरकेयू ने रेल प्रशासन के समक्ष पुनः यह मांग रखी कि पूर्व निर्धारित रेल नियमों के अधीन इस वर्ष कोरोना संक्रमित रेलकर्मचारियों के क्वारेंटाइन अवधि के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जाए।

पूर्व मध्य रेल के जीएम के निर्देश पर मुख्य कार्मिक अधिकारी (आई आर) सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को पत्र संख्या- ईसीआर/एच आर डी/आईआर एंड डब्ल्यू/लॉकडाउन गाइड लाईन/21 जारी कर दिया है। इस पत्र के जारी किए जाने पर प्रभावित रेलकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। यह जानकारी ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एके शर्मा ने दी।
