बच्चों की लड़ाई में महिला की कर दी पिटाई

नवगछिया : नवगछिया के कोसी पार ढ़ोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरी दास टोला में बच्चों के बीच हुए विवाद में महिला नूतन देवी की जबरदस्त पिटाई उनके पड़ोसियों ने कर दी है. गंभीर रुप से घायल नूतन देवी का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है. नूतन देवी का कहना है कि विवाद बच्चों के बीच हुआ था लेकिन उसके पड़ोसियों रघुनाथ शर्मा, कवलेंद्र शर्मा व अन्य ने एक जुट कर उसके घर पर हमला बोल दिया और बुरी तरह से पिटाई कर दी. इस क्रम में आरोपियों ने जेवरों की छिनतई भी कर ली है. मामले में प्राथमिकी के लिए ढोलबज्जा थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छान बीन में जुट गयी है.

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights