NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नारायणपुर बसस्टैंड से 16 बोतल शराब के साथ बाईकसवार दो युवक गिरफ्तार -Naugachia News

नारायणपुर – भवनीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बसस्टैंड से गुरुवार की देर रात्रि भवानीपुर पुलिस के सअनि सुभाष यादव, सअनि अनिल रविदास के नेतृत्व में डीएपी के जवानों ने गुप्त सुचना पर शराब तस्कर आशाटोल निवासी दिनेश शर्मा के पुत्र मन्नू कुमार एवं कपिलदेव शर्मा के पुत्र प्रशांत कुमार को बिना नंबर की सफेद रंग की अपाचे बाईक से 16 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराब प्लास्टिक बोतल का पंजाब के गुरुदासपुर में निर्मित ब्रांड का है. गिरफ्तार दोनो शराब तस्कर को शुक्रवार को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है