नवगछिया : कोसी में डूबे किशोर का शव आठ दिन बाद बरामद

नवगछिया : गत माह 22 जून को प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर के समीप लापता दो किशोर कोसी नदी में डूब गए थे। जिसमें लापता बालक दिलखुश का शव ग्रामीणों और परिजनों ने अपने अथक प्रयास से मंगलवार की शाम को खोज निकाला।

Whatsapp group Join

ज्ञात हो कि नदी में डूबे दो किशोर में एक नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 12 भ्रमरपुर निवासी पिंटू चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार और सुबोध चौरसिया का नाती खगड़िया जिले के महेशखूंट थानाक्षेत्र के निवासी बाल्मिकी चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था। राहुल का शव 24 जून को खरीक प्रखंड के चोरहर गांव के पास नदी से ग्रामीणों ने खोज निकाला था।

मंगलवार को दिलखुश का शव बिहपुर प्रखंड के हरियों त्रिमुहान घाट और बगजा़न कोसी तटबंध के बीच से बरामद किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights