NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : एनएच 31 पर लगा जाम, लंबी कतार लग जाने से वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थमी -Naugachia News

नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 पर रविवार को दोपहर बाद भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जाम लगा जाने से एनएच 31 पर दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार खड़ी हो गई. जाम देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया. वाहनो की लंबी कतार महदतपुर टॉल प्लाजा से लेकर मुरली चौक तक लग गई. वाहनों की लंबी कतार लग जाने से वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाम एनएच 31 पर वाहन चालकों द्वारा ओवर टेक करने का कारण लग गया था. जाम लगा जाने के बाद नवगछिया जीरो माईल पर प्रतिनियुक्त पुलिस वाहन को कतारबद्ध कर निकाल रही थी लेकिन वाहनों के लंबी कतार हो जाने के कारण जाम पर नियंत्रण नहीं हो रहा था.

जाम में बड़ी संख्या ट्रक के अलावे सैकड़ो सबाड़ी वाहन एवं आवश्यक सेवा की वाहने जाम में घंटो फंसी हुई थी. जाम इतना भयावह था कि नवगछिया जीरो माईल से नवगछिया पहुचने में एक घंटे लग रहे थे. एनएच 31 पर जाम लगे रहने के कारण लोंगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. संध्या समय तक जाम की सतही एनएच 31 पर यथावत बनी हुई थी.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है