NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

भगवान भरोसे यात्री यात्रा करते है कभी भी हो जाती है दुर्घटना

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भगवान पैट्रोल पंप नारायणपुर के  पास रविवार को लगभग दस बजे  अनियंत्रित ट्रक ने महेशखुॅट से आ रही टेंम्पु को पीछे से ठोक दिया  जिससे टेंम्पु पलट गई. जिससे सवार चार व्यक्ति घायल हो गए मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी  तेतरी निवासी प्रदीप झा (55) , सुनीता  झा  (50), एकता कुमारी झा (30), स्मिता कुमारी (15) को  इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. पीएचसी के डा बिनोद कुमार ने बताया जख्मी चारो लोग  खतरे से बाहर है. जिसे इलाज के  बाद देर शाम परिजनों के साथ तेतरी  गया. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया घायल चारों सदस्य महेशखुट थाना क्षेत्र के मुरादपुर से  शादी समारोह से घर तेतरी ऑटो  रिजवॆ कर जा रहे थे. घटनास्थल पर  से  ट्रक व ऑटो वाला वाहन  लेकर  फरार हो गया. मामले को लेकर  किसी  ने थाना में लिखित आवेदन  नहीं दिया गया है.

Whatsapp group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है