NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

विकास के रास्ते से भटक चुकी है राज्य सरकार : संजीव कुमार सिंह

images6

दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार अपने रास्ते से भटक चुकी है। अब विकास करना सरकार के एजेंडे में नहीं रह गया है। अब तक ना तो किसानों के कल्याण के लिए कुछ किया गया और ना ही कल कारखाने व उद्योगधंदे लगाए गए। श्री सिंह ने कहा कि कोसी और गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में पनबिजली परियोजना लगने से फायदा पुरे क्षेत्र को होगा। कारखाने, जुट उद्योग, मक्का आधारित उद्योग धंधे और लोगों को रोजगार देने के बाद ही पिछड़े इलाके को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। लेकिन बिहार में शराबबंदी के बाद लोगों को मुर्ख बनाने का काम राज्य सकरार द्वरा किया जा रहा है। जबकि पटना के होटल मौर्यालोक होटल चाणक्या में बिहार के जदयू राजद और भाजपा के विधायक शराब पीते पकड़े गए है। बिहार में सबों ने मिलकर महागठबंधन की सरकार को इसलिए बनाया कि बिहार को विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। लेकिन नितीश जी, लालू जी और उनके पुत्रों द्वारा बिहार को रसातल में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। राज्य में बेरोजगारी चरम पर है लूट हत्या और जगनी वारदातों में इजाफा हुआ है हर जगह विधि व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो रहा है बिहार सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। सरकारी कार्यालय कार्यालयों में अफसरशाही चरम पर है। थानों में खुलेआम घूसखोरी हो रही है। दूसरी तरफ नीतीश जी लालू जी और उनके बेटे अपनी ही पीठ थपथपाने में मस्त है। बिहार की जनता का सुध लेने वाला कोई नहीं बचा है। कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 20 20 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बिहार में बनेगी इसके लिए अभी से पूरे बिहार में कांग्रेस अभियान की शुरुआत कर चुकी है।

Whatsapp group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है