नारायणपुर – – प्रखंड के रामजानकी मंदिर मधुरापुर बाजार ठाकुरबाड़ी में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नीलाम्बर झा नीलु के अध्यक्षता में हुआ. जिसमें सोमवार को नवगछिया में होने वाले धरना में सभी पंचायत मिलाकर स सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे, ग्यारह फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सभी पंचायत अध्यक्ष बैठक कर संकल्प लेंगे कि गरीब की सेवा व केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम को प्रसारित करने, तेरह फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में धरना पर देने का निर्णय लिया गया. मौके पर भाजपा प्रवक्ता दिनेश कुमार यादव, प्रखंड महामंत्री शशिभूषण यादव, पूर्व जिला महामंत्री राजैश यादव, सोनू शर्मा, जिला मंत्री संजीव कुमार उर्फ गुड्डु यादव, गया प्रसाद यादव, पिंटु साह, डब्लु मंडल, राजीव शर्मा, मुकेश सिंह, महेंद्र सिंह, सकलदेव सिंह, सचिदानंद शर्मा कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे.
नारायणपुर से धरना में सैकडों भाजपाई कार्यकर्ता नवगछिया जाऐंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!












