नारायणपुर : प्रखंड के रायपुर पंचायत निवासी स्व धनश्याम शर्मा के बारह बर्षीय पुत्र माखन कुमार उर्फ विभीषण शर्मा का रविवार को कोसी नदी में डुबने से मौत हुई. प्रमुख रिंकू यादव मुखिया उमाकांत शर्मा व जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा ने सीओ विनोद कुमार को सूचना दी. सीओ ने सीआईआई अंबिका प्रसाद को घटनास्थल पर भेज घटना की पुष्टि किया. भवानीपुर थाना में मृतक की माँ रीना देवी ने यूडी केस दर्ज कराया. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता की मौत पीछले साल बीमारी की वजह से हो गया था मृतक तीन भाई व एक बहन थी. निधॆन परिवार की वजह से माँ के साथ घास लाने के दौरान नाव से पार करने के बाद नदी में नहाने में खाई ममें जाने से मौत हुई. बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि कबीर अंत्येष्टि व आपदा विभाग से मिलने वाली सरकारी सहायता राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोसी नदी में डूबने से बच्चे की मौत : नारायणपुर













