NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : करंट लगने से बच्ची की मौत

नवगछिया : नवगछिया थाना के राजेंद्र कॉलानी में बुधवार को करीब 2 बजे बिजली के तार से करंट लगने से प्रियंका कुमारी 10 वर्ष की मौत हो गयी. बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगो द्वारा जम कर हंगामा किया. लोगों का कहना है बच्ची की मौत पोल से कनेक्शन लेने वाले मो मोहिउद्दीन के तार कटे होने के कारण पोल के अर्थिंग में करंट प्रवाह होने के कारण हुई है. बच्ची खलने के दौरान उस पोल के अर्थिंग को छू ली जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगो का कहना है पहले भी तार जर्जर होने के कारण तार को बदलने के लिए कब गया था लकिन मो मोहिउद्दीन ने तार नहीं बदला जिससे बच्ची मर गई. स्थानीय लोगों ने कहा जब पीड़ित परिवार बच्ची की मोत के बाद कहने गये तो मोहिउद्दीन ने गाली गलौज कर पीड़ित परिवार को भगा दिया. जिससे मोहल्ले के लोगों में तनाव का माहौल है. करंट लगने पर मोत की सुचना के बाद नवगछिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया. बच्ची के पिता भोला साह ने नवगछिया थाना में अर्थिंग में करंट आने से और मोहिउद्दीन को इस जानकारी को देने के बाद गली गलौज करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया मामले की कार्यवाई की जायेगी.

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है