NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

जन वितरण प्रणाली की दुकान का लाइसेंस रद्द, नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा दक्षिणी के जन वितरण प्रणाली की दुकान का लाइसेंस रद्द

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह द्वारा नारायणपुर के नगरपारा दक्षिण के जन वितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस बुधवार को रद्द कर दिया गया. लाइसेंस रूद्र प्रताप सिंह के नाम से था. एसडीओ द्वारा इस दुकान का चार बार निरिकक्षण किया गया मगर हर बार दुकान बंद ही पाया गया. जिसको लेकर एसडीओ द्वारा दुकानदार से स्पष्टीकरण पूछा गया था मगर लाइसेंसधारी द्वारा स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण एसडीओ द्वारा उस दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

Whatsapp group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है