
नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल गाँव में जमीन विवाद को लेकर खेत में पटवन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से धायल हुआ भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया आशाटोल के बिहारी शर्मा ने गांव के हि शिव शर्मा, बिजो देवी, अर्चना कुमारी, रिंकु देवी, अनिता देवी, मधुरापुर निवासी नंदलाल शर्मा, प्रिंस शर्मा, अश्विनी शर्मा सहित अन्य के खिलाफ आवेदन दिया. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुआ है. धायल को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर भेजा है.














Leave a Reply