IMG_20160731_6853


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

खरीक  : भागलपुर संसदीय क्षेत्र के युवा सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शनिवार को राघोपुर में हो रहे भीषण कटाव का जायजा लिया. सांसद ने अभियंताओ को पूरी उर्जा के साथ राघोपुर में हो रहे भीषण कटाव को नियंत्रित करने का निर्देश दिया. साठ मीटर के दायरे में हो रहे भीषण कटाव को नियंत्रित करने के लिये एनसी कैरेट और जियो बैग डाल कर सतही स्तर से कटाव को नियंत्रित किया जा रहा है. कटाव को नियंत्रित करने के लिये जल संसाधन विभाग और बाढ़ संघर्षात्मक बल के अभियंताओं की टीम रात दिन एक कर लगी हुई है. शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे से हो रहे भीषण कटाव का दायरा बढ़ा है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश मुखिया और एसडीओ जीवन वर्मा ने सांसद को बताया कि रात्रि में अचानक तेज कटाव शुरू हो गया.कुछ ही देर के कटाव होने से कटाव निरोधी एप्रोच तटबंध का साठ मीटर के दायरे में आधा से अधिक भाग कट कर गंगा में समा गया. तत्काल गंगा के रौद्र रूप को देखकर लोगों में भय और दहशत का मेहौल बन गया. अभियंताओं को लगने लगा कि बहुत जल्द कैंप कार्यालय ध्वस्त होकर गंगा में समा जायेगा. लेकिन जियोबैग लांच करने के बाद कटाव स्थिर हुआ. लगातार बचाव कार्य जारी रहने से फिलहाल कटाव नियंत्रित कर लिया गया है. सांसद ने अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि तटबंध के ध्वस्त स्थल को तत्काल सैंड बैग और जियो बैग से भर कर पैक कर दिया जाय ताकि बाढ़ का पानी राघोपुर समेत तटीय इलाकों में नहीं फैल सके. साथ ही सांसद ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं अलर्ट रहने और गंगा कोसी तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को बाढ़ कटाव की विभिषिका से सुरक्षा प्रदान करने के लिये मुश्तैद रहने का निर्देश दिया है. मौके पर बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, प्रकाश चन्द्र, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश मुखिया, एसडीओ जीवन बर्मा, संवेदक नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet