NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

पत्नी समेत भाजपा नेता की गोली मार हत्या

आए दिन सूबे समेत पुरे राज्य में अपराधियों का तांडव बढ़ते जा रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर में अपराधियों ने पत्नी समेत भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहें हैं.

saran-bjp-murder-case (1)

मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि मुन्नीलाल कुशवाहा रिटायर्ड राजस्व कर्मचारी थे. और उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसका फैसला कुछ दिनों में आने वाला था. कुशवाहा के बारे कहा जा रहा है कि वह कई सालों से भाजपा से जुड़े हुए थे. पुलिस जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है. हालांकि पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है. अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नही मिला है.

Whatsapp group Join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है