NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक

नवगछिया : नवगछिया के राजकीय उच्च विद्यालय नवगछिया के प्रांगण में अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी  28 नवंबर को जिला मुख्यालय  में  आयोजित बैठक के बारे में चर्चा की. गई मुख्य रूप से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले ,”समान कार्य के लिए समान वेतन “,विषय के संबंध में प्रखंड के सभी उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे. बैठक की अध्यक्षता नवगछिया के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कांत झा ने किया. बैठक में शामिल जिला संयुक्त सचिव विजय कुमार विद्यार्थी ने संघ के लिए सभी शिक्षक से संगठित रहने की अपील की. वही जिला कार्यकारणी सदस्य  सह प्रवक्ता डॉक्टर कुमार चंदन 28 नवंबर को सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. इसके अलावे बैठक को संबोधित करने वालों में शिवेश झा, राजीव कांत झा, इंद्र नारायण मेहता, प्रेरणा सिंह ,रंजन कुमार ,आशीष कुमार ,रामानंद पासवान, विवेकानंद रजक आदि  मुख्य रूप से शामिल थे. नवगछिया अनुमंडल  माध्यमिक   शिक्षक संघ की आगामी बैठक 25 नवंबर को नवगछिया स्थित लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर के प्रांगन में अपराहन 1:00 बजे होगी. जिसमें प्रखंड स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर तक जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे और इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है