नवगछिया | नवगछिया बस स्टैंड के पास वृद्ध महिला के घर में एएलटीएफ द्वारा जबरन घुसकर 13 हजार रुपए लेने के मामले में पीड़िता रामवती देवी के आवेदन पर नवगछिया थाना में एएलटीएफ प्रभारी विवेकानंद ठाकुर, वाहन चालक सन्नी ठाकुर सहित दो सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने कहा कि महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इस मामले में एसपी पूरण कुमार झा ने एएलटीएफ प्रभारी और होमगार्ड के दो जवानों को पहले ही निलंबित कर दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *