भागलपुर : जिलाधिकारी डॉo नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर बैठक हुई। बैठक में सभी नगर निकाय से विगत मार्च एवं अप्रैल माह में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोगकर्ता के विरुद्ध कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन लिया गया।
नगर पंचायत कहलगांव ने बताया कि अप्रैल 2024 में उनके यहां 3.500 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की गई। नगर परिषद नवगछिया ने बताया कि उनके यहां 5 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। नगर परिषद सुल्तानगंज ने बताया कि छापेमारी के दौरान 5600 रूपये जुर्माना की वसूली की गई। नगर निगम भागलपुर ने बताया कि 10000 रूपये जुर्माना वसूली की गई। नगर पंचायत हबीबपुर, अकबरनगर सबौर के द्वारा शून्य प्रतिवेदन दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लगातार सब्जी मंडी एवं अन्य उपयोगकर्ता के विरुद्ध लगातार छापेमारी होनी चाहिए। इसके साथ ही जब्त सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रसंस्करण रिसायकिलर में ले जाना चाहिए, ताकि उसका उपयोग निर्माण कार्य में किया जा सकेl
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री कुमार अनुराग, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।