नवगछिया: कोसी में डूबे दूसरे युवक का शव बरामद.. मुआवजा दिये जाने की मांग

सूचना/खबरे

नवगछिया । पुनामा प्रताप नगर के कोरचक्का घाट पर कोसी नदी में सेल्फी लेने के दौरान डूबे दूसरे युवक आनन्द कुमार पिता विकास साह का शव गोताखोरों ने कोसी के गहरे पानी से खोजकर बाहर निकाला। मिल्की निवासी गोताखोर लोभिन चौधरी ने आनन्द के शव को पानी से बाहर निकाला।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार दोपहर से ही पुनामा प्रताप के लोग  घाट पर जमे हुए थे। सोमवार के देर रात तक कोसी में खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह से ही शव को खोजने का काम जारी था। आनन्द का शव मिलते ही परिजनों के चीत्कार से मिल्की गांव गमगीन हो गया। परिवार की महिलाएं, लड़के, बड़े सभी रोते-बिलखते बच्चे को देखने कोसी किनारे दौड़ पड़े।

शव पर दहाड़ मारकर रो रहे थे परिजन

युवक के शव पर परिवार की महिलाओं के अलावा लड़कियां, बच्चे दहाड़ मार-मारकर रो रहे थे। सभी का रोते-रोते बुरा हाल था। मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने मृतक परिवार को शीघ्र मुआवजा दिये जाने की मांग की है।