नवगछिया : नवादा क्षेत्र में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चल रहा.. हनुमान चालीस जरुर पढ़ें

EVENT

नवगछिया। नवगछिया का नवादा क्षेत्र में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर और श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हमें जीवन जीने की सीख मिलती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वामी आगमानंद जी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हर घर में रामचरितमानस का नित्य पाठ हो। उन्होंने खासकर बच्चों से कहा कि पढ़ाई से पूर्व कुछ देर रामचरितमानस और हनुमान चालीस जरुर पढ़ें।

इस अवसर पर शिव प्रमानंद भाई जी, स्वामी मानवानंद, कुंदन बाबा, प्रेम शंकर भारती, मनोरंजन प्रसाद सिंह, श्वेत कमल, रामबालक भाई, सुमन सौरभ सोनू आदि मौजूद थे। गुरुवार को यहां सुबह से ही प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। देर शाम रामकथा होगी। कार्यक्रम में लगातार प्रसाद वितरण हो रहा है, भंडारा चल रहा है