नवगछिया : प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी.. नगर भ्रमण

EVENT

बिहपुर : बाबा बजलेश्वरनाथ धाम परिसर में पुर्ननिर्मित मां पार्वती के मंदिर में होने वाली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। इसको लेकर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा ने बताया कि सोमवार को पूजन कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर में मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

मंदिर परिसर में ही भजन सम्राट मनीष मानस का भजन कार्यक्रम भी होगा। 20 व 21 फरवरी को रामधुन व शिवधुन का आयोजन होगा। वहीं, व्यवस्था संयोजन में ग्रामीण गोपाल चौधरी, चंदन, आशुतोष, मृत्युंजय पाठक, लक्ष्मण चौधरी मौजूद रहे।