नवगछिया। बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन 12 से 24 फरवरी तक किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में जागरूकता रैली निकाली गई। अस्पताल में मेला का भी आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेला में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, इम्प्लांट सहित सभी प्रकार के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी दी गई। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ. बी दास, मैनेजर डॉ. रमन कुमार सिंह, डॉ. ज्योत्सना, परिवार नियोजन काउंसलर स्वर्णलता कुमारी, एड्स काउंसलर अजय कुमार सिंह सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।
