भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला के चार ओपी को थाना में उत्क्रमित करने के लिए एडीजी (मानवाधिकार) को प्रमंडलीय आयुक्त ने अनुशंसा की है। आयुक्त ने डीएम, एसएसपी और डीआईजी की अनुशंसित रिपोर्ट को संलग्न करते हुए सरकार को संबंधित ओपी की सूची भेजी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आयुक्त ने भवानीपुर, झंडापुर, रंगरा और कदवा ओपी को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा है। रिपोर्ट में कहा गया कि प्रशासी पदवर्ग समिति द्वारा निर्धाारित मापदंडो को पूरा करने के लिए डीएम एवं एसएसपी ने प्रस्ताव भेजा है।
