बिहपुर। झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 4 अरसंडी गांव में गुरुवार की सुबह सात बजे किराना दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर तीन लोगों को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि आधा दर्जन लोग हथियार से लैस दुकान में लूटपाट करने लगे विरोध करने पर रामचन्द्र राय, कमलेश्वरी राय और मुरारी राय को मारपीट कर घायल कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिन्हें गंभीर स्थिति ने परिजनों ने बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये भर्ती कराया। दुकान चला रही महिला पुतुल देवी ने आरोप लगाया कि दुकान से पांच हजार रुपया, मोबाइल और सामान लूट लिया।
घटना की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

