नवगछिया। प्रखंड के कोसी पार बाबा विशुराउत फोरलेन से सटे खैरपुर-लुरीदास टोला तक जाने वाली बायपास सड़क की हालत जर्जर है। इससे यात्रियों और राहगीरों को परेशानी हो रही हैं। सड़क के दोनों ओर बड़ा गड्ढा होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। इस सड़क से सीमावर्ती तीन जिले के लोग आवागमन करते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क का निर्माण दस वर्ष पहले हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर ठेकेदार सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। बारिश के कारण सड़क के बगल की मिट्टी धीरे-धीरे नीचे धंस रही है।
जिससे सड़क किनारे बना गड्ढा और बढ़ते जा रहा है। कई बार अंधेरे में गड्ढे में गिरने से राहगीर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विभाग से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।

