आज से स्टेशन चाैक स्थित साइकिल स्टैंड के पास नगर निगम प्लास्टिक इस्तेमाल के खिलाफ स्थायी अभियान शुरू करेगा। अगर काेई सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान ले जाता दिखेगा ताे उन्हें पहले प्रेरित कर एक थैला दिया जाएगा,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ ताे पहली बार में 50 रुपया और दूसरी बार वही व्यक्ति पकड़ाया ताे 100 रुपये जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। शुक्रवार काे सुबह 10.30 में मेयर डाॅ. बसुंधरा लाल व डिप्टी मेयर सलाहउद्दीन अहसन इसका उद्घाटन करेंगे।
सिटी मैनेजर विनय कुमार यादव ने बताया कि लाेगाें काे प्रेरित करने के लिए ट्रिपल आर सेंटर खाेला जा रहा है। लाेग अपने घराें का प्लास्टिक यहां लेकर आएंगे ताे इसके बदले उन्हें थैला दिया जाएगा। इसके अलावा जिनके पास प्लास्टिक का कैरी बैग रहेगा, उन्हें पांच व 10 रुपया वाला थैला खरीदने काे प्रेरित भी किया जाएगा।

इस सेंटर में एसएचजी ग्रुप की महिलाओ की ड्यूटी रहेगी, साथ ही नगर निगम का भी एक स्टाफ रसीद के साथ माैजूद रहेगा। जिससे कि किसी से जुर्माना लेना हाे ताे रसीद काटकर दिया जा सके। इसकी माॅनिटरिंग की पूरी जिम्मेदारी शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव की हाेगी।
