बिहपुर। बिहपुर थाना परिसर में मंगलवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ बलिराम प्रसाद एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। बैठक में बीडीओ सतीश कुमार भी मौजूद थे। बैठक में दोनों कौमों के बुजुर्ग, बुद्धिजीवी एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में बताया गया कि ईद 21 या 22 अप्रैल को चांद दिखने के बाद मनाया जायेगा। ईद-उल-जुहा त्योहार आपसी एकता, सामजिक सद्भाव एवं आपसी मिल्लत का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाये।
थानाध्यक्ष ने कहा की ईद में गड़बड़ी फैलाने वालों एवं हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में जिप सदस्य मोइन राइन, महंत नवल किशोर दास, इरफान आलम, सरपंच प्रमोद सिंह, अशोक गोस्वामी, मुखिया सलाउद्दीन, अबुल हसन, सौरभ चौधरी, विक्की मिश्रा समेत कई अन्य मौजूद थे।

