नारायणपुर में प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति व मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

सूचना/खबरे

प्रखंड की नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड-8 स्थित जेपी प्राथमिक विद्यालय कॉलेज टोला नारायणपुर में सोमवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापक की मनमानी एवं अनुपस्थिति के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक के निलंबन की मांग की

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक की मनमानी के कारण विद्यालय में पठन-पाठन नहीं होता। विद्यालय का नवनिर्मित भवन का दो बार पूर्व सांसद एवं विधायक के द्वारा उद्घाटन होने के बाद भी गली-मुहल्ले के एक दरवाजे पर विद्यालय चला रहे हैं।

ग्रामीणों के हंगामा की सूचना पर एमडीएम साधन सेवी मो. शाहबाज विद्यालय पहुंचकर जांच की तो प्रधानाध्यापक विनय कुमार बिना सूचना के पंजी पर हाजिरी बनाकर अनुपस्थित पाए गए। घटना को लेकर ग्रामीणों ने डीएम जिला शिक्षा पदाधिकारी, समेत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नारायणपुर को सामूहिक रूप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।