नवगछिया। अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111वां अधिवेशन 18 फरवरी से नवगछिया में होने जा रहा है। इसको लेकर बाल भारती स्कूल पोस्ट ऑफिस रोड में नवगछिया की सभी संस्थाओं के साथ एक बैठक की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें संतमत सत्संग का कार्यक्रम अच्छे ढंग से संपन्न हो, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं महात्मा के रहने, खाने-पीने और यातायात की व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया।
17 फरवरी को अखिल भारतीय संतमत सत्संग मंदिर द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए सत्संग स्थल पहुंचेगी। जिसमें आदिवासियों द्वारा नृत्य, रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में सत्संग प्रेमी रहेंगे।

