नवगछिया : ताइक्वांडो मार्शल आर्ट बेल्ट प्रोमोशन टेस्ट में बच्चों ने दिखाए जलवे

खेल

नवगछिया। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रविवार को ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी) थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो नाजिम, अमित कुमार, मोनी कुमारी आदि उपस्थित थे। जिला संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

उतीर्ण खिलाड़ियों में रेड बेल्ट में मीनाक्षी कुमारी, राजा कुमार, नंदन कुमार, येलो बेल्ट में अन्नया, ज्योति कुमारी, अन्नू प्रिया, मो साहिर, चेतन कुमार, किसन कुमार, केशव कुमार थे।