नवगछिया : सोनवर्षा में आज नागपंचमी पर लगेगा मेला.. लेकर सभी तैयारियां पूरी

EVENT

बिहपुर । बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान पर मंगलवार को नागपंचमी पर भव्य मेला लगेगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ईश्वर व सचिव जीवन चौधरी ने बताया कि भगवती स्थान में नागपंचमी पर भक्तों की मनोकामना पूरी होने पर बकरे की बलि दी जाती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी होगा। वहीं मेले के मौके पर ग्रामीण और कमेटी के सदस्यों प्रवीण उर्फ फोर्ड, राजेश चौधरी, त्रिवेणी कुमार, रामानुज कुंवर, चंद्रकांत चौधरी, गौरव कुमार, मनोज कुंवर, वेदानन्द चौधरी, नवीन कुंवर, योगेंद्र कुंवर समेत नये और पुराने पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रहती है।