नवगछिया। रंगरा ओपी के मधुसुदनपुर बैसी में नाव पर बैठने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही मो. हाफिज इम्तियाज को लाठी डंडे से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। हाफिज इम्तियाज बेहोशी की हालत में है। चेहरे, सिर व शरीर के कई हिस्सों में गहरा जख्म है। शरीर पर लाठी से चोट के निशान हैं। अपराधियों ने मारपीट कर उसे सड़क पर फेंक दिया था।
वहां से गुजर रहे टेम्पो वालों ने इसकी सूचना जहांगीरपुर गांव के लोगों को दी। सूचना पाकर गांव के लोग वहां पहुंचे और इम्तियाज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना रंगरा ओपी पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष महताब खां ने बताया कि कोसी नदी में नाव पर बैठने को लेकर नवादा के तीन लड़कों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद नवादा के लड़कों के रिश्तेदारों ने उसे मार कर घायल कर दिया। घायल के पिता के बयान पर गांव के ही चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
