नवगछिया : नुक्क्ड़ नाटक के जरिये किसानों को खेती के बारे में दी गयी जानकारी

कदवा

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के भगवानपुर गांव में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिये किसान चौपाल में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से खेती करने का मंत्र दिया गया व विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को लेने के लिए प्रेरित किया गया। ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का आगाज किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरीफ चौपाल के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिये बीज रोपण से लेकर उर्वरक यूरिया के जगह नैनो यूरिया के इस्तेमाल की विधि और उसकी मात्रा इस्तेमाल करने की जानकारी दी।

नाटक के दौरान कलाकारों ने फसल अवशेष के जलाने के दुष्प्रभाव को समझाया और इसे नहीं जलाने को लेकर जागरूक भी किया। इसके साथ खेतों में बीज डालने से पहले उसके सही उपचार की सलाह दी गयी।