नवगछिया। बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा नवगछिया का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में जमुई जिला के पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला सिंह को निर्वाचि पदाधिकारी बनाया गया था। इस मौके पर सभी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में खड़े थे, जिसमें विनय कुमार सिंह के समर्थकों की जीत हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अध्यक्ष पद के लिए पुनि विनय कुमार अध्यक्ष- को 68 मत मीले वहिं पु नि कुणाल चक्रवर्ती- को 55 वोट मिले, विनय कुमार विजय घोषित किए गए। इसी तरह से मंत्री पद के लिए पुअनि राजकुमार सिंह को 89 वोट वहीं साअनि श्रीकांत राम- को 33 वोट मिले। मंत्री पद पर राजकुमार सिंह विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए पुअनि मनी पासवान को 84 वोट वहीं साअनि अरविंद सिंह 36 वोट मिले जिससे मनी पासवान को जीत घोषित किया गया।
संयुक्त मंत्री के लिए पुअनि मो. मकबूल अहमद को 95 वोट, पुअनि मनोज चौधरी को 25 को वोट मिले, इसलिए संयुक्त मंत्री के रूप में मकबूल अहमद को जीत घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष के लिए सअनि प्रमोद कुमार को 104 वोट वहीं पुअनि जयप्रकाश पंडित को-17 वोट मिले। प्रमोद कुमार को संयुक्त मंत्री घोषित किया गया। इस चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मारकंडेय सिंह सहित नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।

