नवगछिया : एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में होली और शब ए बरात को लेकर जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ने जगह-जगह लोगों को समझाते हुए कहा कि शराब पिएंगे तो निश्चित रूप से जेल जाएंगे। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि कारोबारी चोरी-छिपे शराब बना रहे हैं जो जहरीली होती है। उन्होंने लोगों से कहा कि शराब पीने से हानि ही है, किसी भी तरह का लाभ नहीं है। फ्लैग मार्च में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जवान गोशाला रोड होते हुए, नोनियपट्टी होते हुए नवगछिया स्टेशन पहुंचे। स्टेशन से मीलटोला होते हुए श्रीपुर, उजानी मनियमोर, नवादा होते हुए मक्खातकिया महाराजा चौक पहुंचे। यहां से कुछ पदाधिकारियों को नया टोला और तेतरी के लिये रवाना किया गया। इसमें एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मार्ककण्डेय सिंह, थनाध्यक्ष भरत भूषण, माहताब खान, लक्ष्मण राम, चंदन दुबे समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे।
इधर, खरीक में बुधवार को हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक से मार्च किया। पुलिस जवान खरीक बाजार, मीरजाफरी, ध्रुवगंज, तुलसीपुर, तेलघी समेत अन्य गांवों में भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान अफवाहों फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले बक्से नहीं जाएंगे। मार्च में इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित जवान शामिल थे।

