भागलपुर के युवा ध्यान दे.. अवर प्रादेशिक नियोजनालय में लगेगा कैंप, 650 पदों पर वैकेंसी

भागलपुर / पटना

नौकरी की इच्छा रखने युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में बंपर वेकेंसी है। इसमें 18 साल से ऊपर वाले अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 19 फरवरी को कैंप लगेगा। श्रम संसाधन विभाग अपर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर की ओर जानकारी दी गई है कि 19 फरवरी को 650 पदों के लिए एक दिवसीय नियोजन कैंप लगेगा। इसमें इच्छुक उम्मीदवार शामिल होकर बेरोजगारी दूर कर सकते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह 11 बजे से 3 बजे तक लगेगा कैंप नियोजन कैंप की सूचना देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि कैंप 19 फरवरी 2022 को नियोजन कैंप लगेगा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन 11 बजे सुबह से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में International Protection Secusafe की तरफ से ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोजगार दिए जा रहे हैं।

इन पदों के लिए लगेगा नियोजन कैंप

नियोजन कैंप में हेल्पर, ट्रेनी ऑपरेटर, क्यूए इंस्पेक्टर, एमआईजी वेल्डर पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें 650 पदों की संख्या है। इसमें 18-40 वर्ष के पुरुष भाग ले सकते हैं। योग्यता 650 पदों के विभिन्न पदों पर भाग लेने के लिए कई योग्यता चाहिए। इसमें 5वीं, 8वीं, मैट्रिक, इंटर, ITI की डिग्री चाहिए। आवेदकों को नियोजनालय में निबंधन जरूरीआवेदकों को नियोजनालय में निबंधन जरूरी है। यह निबंधन बिल्कुल फ्री है।