नवगछिया का स्थापना दिवस अनुमंडल पदाधिकारी ने केक काट कर मनाया, लोगों को दी शुभकामना

NEWS

नवगछिया – नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने केक काट कर नवगछिया का 49 वां स्थापना दिवस मनाया है. इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि यहां की जनता, पुलिस प्रशासन, न्यायपालिका समेत सबों के सहयोग से नवगछिया का निरंतर विकास हुआ है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमलोग कई उपलब्धियों के साथ नवगछिया का गोल्डन जुबली मनाएंगे. उन्होंने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है कि आने वाले दिनों यहां की आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी और ज्यादा खुशहाली होगी.

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि नवगछिया के स्थापना दिवस पर वे उम्मीद करते हैं कि नवगछिया का निरंतर विकास हो. हर क्षेत्र में विकास हो. उनलोगों के स्तर से जो भी प्रगतिशील कार्य होना है, वे कर रहे हैं, आगे भी करेंगे.