नवगछिया – नौवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर अंतिम दिन बुधवार नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को कुल तीन दावेदारों ने इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य पद पर पर्चा दाखिल किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार निवर्तमान जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल, रौशन कुमार यादव और मीना देवी ने अपनी दावेदारी देते हुए पर्चा दाखिल किया है. मालूम हो कि नामांकन को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यलय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया है. किसी भी प्रत्याशी या उनके समर्थकों को जुलूस निकलने या नारेबाजी करने से मनाही की गयी है.
नवगछिया – नौवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में तीन दावेदारों ने गोपालपुर से जिला परिषद सदस्य पद पर पर्चा दाखिल किया है. जानकारी के अनुसार नवीनता कुमारी, रूपा देवी, मंजू देवी ने अपनी दावेदारी देते हुए पर्चा दाखिल किया है. मालूम हो कि नामांकन को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यलय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दिया गया है. किसी भी प्रत्याशी या उनके समर्थकों को जुलूस निकलने या नारेबाजी करने से मनाही की गयी है.

