नवगछिया। अनुमंडल में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में एस डी ओ यतेंद्र कुमार पाल ने सभी बीडीओ, सीओ, थाना अध्यक्ष को सभी चिह्नित खतरनाक छठ घाटों सहित अन्य घाटों का स्थलीय निरीक्षण अविलंब कर तत्कालिक स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी खतरनाक घाटों पर गोताखोर एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। छठ पूजा के दौरान नौका परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहने की बात एसडीओ ने कही। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा।

