नवगछिया : पलंग पर सोया बच्चा पानी में गिरा, मौत.. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

NEWS

खरीक। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर  में गुरुवार को घर में पलंग पर सोया आठ माह बच्चा घर के अंदर ही जमा बरसात के पानी में गिर गया। परिजनों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस  को दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे आयुष कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए  अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृतक शेखपुरा निवासी दीपो यादव का  पुत्र है। जो तुलसीपुर स्थित अपने ननिहाल में ही रह रहा था।

File

जानकारी के अनुसार बच्चे की मां बिंदु देवी बच्चे को घर में सुलाकर घरेलू कार्य करने लगी। कुछ देर बाद घर के अंदर जमे घुटना भर पानी में बच्चे को गिरा देखा। जिसे बेहोशी की अवस्था में इलाज के लिए  पीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।