नवगछिया: गाड़ी से 264 बोतल विदेशी शराब जप्त

Crime Reoprts

29-naugachia-me-jupt-srab

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हाइवे के किनारे पशुपतिनाथ ढाबा के सामने से नवगछिया पुलिस ने 264 बोतल विदेशी शराब कार से बरामद की है. घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब छापेमारी अभियान द्वारा नवगछिया थाना अध्यक्ष टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे, इस दौरान टोल प्लाजा के पास पशुपतिनाथ ढाबा के समीप जेस्ट गाड़ी गुजर रही थी. जिसका नंबर बी एच आर 097239 जो गुजर रही थी. पुलिस की गाड़ी देख अचानक गाड़ी पर सवार गारी का शीशा ऊपर चलाने लगे, इस क्रम में पुलिस द्वारा संदेह होने पर गाड़ी का पीछा किया गया. इसी दौरान गाड़ी में सवार दो लोग गाड़ी को ढाबा के सामने छोड़ पीछे केले के खेत में भागने में सफल हो गए.  इसके बाद गाड़ी की तलाशी की गई. जिसमें गाड़ी के सीट के नीचे व डिक्की में करीब 14 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई. जिसमें रॉयल स्टेज के 8 कार्टून, ब्लेंडर प्राइड के 36 बोतल समेत 264 बोतल शराब गाड़ी के साथ बरामद की गई. इसके अलावा गाड़ी से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि गाड़ी बेगूसराय के अनुपम कुमार की है. गाड़ी से मिले कागजात में अनुपम कुमार पिता नंदकिशोर सिंह वार्ड नंबर 3 पुलिस स्टेशन साहेबपुरकमाल जिला बेगूसराय का पाया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि शराब झारखंड से बेगूसराय ले जाया जा रहा था. छापेमारी में थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु, टाइगर मोबाइल के आशुतोष कुमार, शिव शंकर, राजू कुमार, सोनू कुमार, सुमन कुमार मौजूद थे.