नवगछिया : CNGN की ओर से ब्लड डोनेट शिविर का हुआ आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

NEWS

समाजसेवी रामावतार सर्राफ की पुण्यतिथि पर रविवार को क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया की ओर से बाल भारती विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं और युवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 8 बेड लगाए गए थे, जहां कुल 115 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें बिहार पुलिस के कई जवान और राजस्थान से आये अजय ने भी रक्तदान किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर जिप सदस्य विपिन मंडल, कुणाल गुप्ता, त्रिपुरारी भारती, अशोक केडिया, शरद योगी, विहान सिंह राजपूत आदि ने ब्लड डोनेट किया। रक्तदान करने वाले लोगों को मेडल, फूल का पौधा और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया, संतोष गुप्ता, सुनील जोशी, श्रीधर, शंभु चिरानिया, गोरी शर्राफ, मोषम कुमार, केशव सर्राफ, संतोष साह , लोकेश अग्रवाल सहित क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सदस्य मौजूद थे।

इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन पीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रामकुमार साहू, सुभाष चंद्र वर्मा, गोपाल केजरीवाल, मुरारीलाल चिरानिया, जिप सदस्य विपिन कुमार, कृष्ण कुमार सर्राफ, चंद्रगुप्त साह, राजीव गुप्ता, त्रिपुरारी भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रामावतार सर्राफ की तस्वीर पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. वरुण ने कहा-रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है

नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ पर कोई असर नहीं पड़ता है। इससे खून रिफाइन होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपके छोटे से प्रयास से मरीजों की जान बच सकती है। इसलिए जब भी मौके मिले सक्षम लोगों को जरूर रक्तदान करना चाहिए। वहीं सीएनजीएन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा समाज सेवा में तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि रामावतार सर्राफ नवगछिया वाणिज्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष थे। साथ ही क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के पथ प्रदर्शक, बिहार राज खाद्यान्न व्यवसाय संघ के पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष व संरक्षक भी थे। व्यवसाय संघ संदेश पत्रिका के संपादक भी रह चुके थे।