नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया “जागृति” महिला शाखा एवं नवगछिया शाखा के संयुक्त तत्वाधान में झंडोत्तोलन कार्यकम मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित किया गया।जिसके तहत सुबह 8:55 में मारवाड़ी विवाह भवन में शाखाध्यक्ष कविता अग्रवाल और नवगछिया शाखा अध्यक्ष विकास चिराणियां ने झंडोत्तोलन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस आयोजन के तुरंत बाद नवगछिया शाखा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर “मेरा लहू देश के नाम”में जागृति की रेणु वर्मा,सीमा चौधरी,दीपा यादुका,पूनम सर्राफ,कविता अग्रवाल, बबिता वर्मा ने अपना रक्तदान किया।इस कार्यक्रम के बाद जागृति शाखा द्वारा मंच स्थापना दिवस पर मनाए जा रहे “युवा सप्ताह”कार्यक्रम के तहत “आनंद सब के लिए”आयोजन आयोजित किया गया।a

जिसमें मारवाड़ी विवाह भवन के सामने लगभग 180 गरीब व्यक्तियों और बच्चों के बीच रात्रि भोजन वितरित किया गया।जिसमें सबों को पूरी,सब्जी और राष्ट्रीय मिठाई जलेबी दी गई साथ ही ठंड को देखते हुए अलाव की भी व्यवस्था की गई।इस आयोजन को आयोजित करने में मंच की दीपा यादुका,पूजा रूंगटा,कंचन खेमका,रेणु वर्मा,चित्रा टिबड़ेवाल, कविता अग्रवाल,रिंकी शर्मा,सुमित्रा केडिया,बीना सर्राफ,सीमा चौधरी,पूनम सर्राफ की भूमिका सराहनीय रही।
