नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया “जागृति” एवं मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का 37 वाँ स्थापना दिवस समारोह मारवाड़ी विवाह भवन के प्रांगण में 37 दीप प्रज्ज्वलित कर केक काट एवं मिठाई बांट बड़े धूमधाम से मनाया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जागृति मंच द्वारा स्थापना दिवस को युवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जागृति मंच द्वारा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में रोगियों एवं सफाई कर्मियों के बीच फल का वितरण किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में शाखा सदस्य चित्रा टिबरेवाल, कंचन खेमका, रिंकी शर्मा, सपना शर्मा, बीना सर्राफ, बबिता वर्मा, रेखा वर्मा, रितु चिराणियाँ, शाखाध्यक्ष कविता अग्रवाल के अलावे सभी सदस्य मौजूद थी।
