नवगछिया : एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने नवगछिया टॉउन थाना का किया निरीक्षण

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने शनिवार को नवगछिया टॉउन थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. एसपी ने हाल के दिनों में हुए हत्या, लूट, छिनतई, चोरी सहित जघन्य आपराधिक घटनाओं की कांड वार समीक्षा की.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान उन्होंने थाना के अनुसंधान ईकाई के पदाधिकारियों को कांड के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जो भी मामले लंबित है उसे अविलंब अनुसंधान पूर्ण कर अपराधियों की गिरफ्तारी करे।

वहीं उन्होंने थाना क्षेत्र में संघन गश्ती करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, टाउन थानाध्यक्ष अमर विश्वास, सर्किल इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित थाना के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.